ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

कानपुर: गर्मी में गंगा नहाने गए 3 भाई-बहनों की मौत, तेज बहाव में समाए, तीनों के शव मिले ।

कानपुर. यूपी के कानपुर में गर्मी में गंगा नहाने गए तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई. हादसा गुरुवार सुबह अरौल थाना क्षेत्र के आकिन घाट पर हुआ. अधिक गहराई में उतरने के चलते तीनों तेज बहाव में आ गए और गंगा में समा गए. चीख-पुकार सुन घाट पर मौजूद लोग और गोताखोरों ने पानी में छलांग लगाई. उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों डूब गए थे. इसके बाद अरौल थाने की पुलिस और एसीपी बिल्हौर मौके पर पहुंचे. गोताखोरों की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाला. तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अरौल थाना क्षेत्र के आकिन पुरवा में रहने वाले हरि प्रसाद और फूलचंद सगे भाई हैं. हरि प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उनके दो बच्चे ज्ञान गौतम (6), प्रिया (10) और उनके भाई फूलचंद की बेटी एकता (6) घर में बिना बताए आकिन घाट पर नहाने पहुंच गए थे. सुबह 9:45 बजे नहाने के दौरान तीनों बच्चे गंगा में ज्यादा गहराई में उतर गए. तेज बहाव की चपेट में आने से गंगा में डूब गए.. 2 घंटे बाद तीनों के शव बरामद हुए हादसे की जानकारी मिलते ही माता-पिता और परिवार, गांव के सैकड़ों लोग घाट पर पहुंच गए. बिल्हौर एसीपी अजय कुमार त्रिवेदी, अरौल थाना प्रभारी ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की. करीब दो घंटे बाद 12 बजे तीनों के शव गोताखोरों ने गंगा में बरामद कर लिया. एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि नहाने के दौरान तीनों बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हुई है. तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं. शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रो-रो कर माता-पिता बदहवास बच्चों का शव गंगा से बाहर निकलते ही बच्चों की मां और पिता शव को सीने से लगाकर रोने लगे. परिवार के लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन बच्चों की मौत से घरवाले आपा खो बैठे. माता-पिता को रोता-बिलखता देख वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीण और पुलिस कर्मियों की भी आंखें नम हो गईं. पुलिस किसी तरह तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज. परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button