ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

कटनी। भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर ध्रुवप्रताप सिंह ने शनिवार की शाम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उसे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का भेजा है। प्रदेशाध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी व संगठन अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुका है और इस कारण से वे इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले भी पूर्व विधायक सिंह इंटरनेट मीडिया में अपना बयान जारी कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष व पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि वे पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

1980 में भाजपा की सदस्यता की थी ग्रहण

पूर्व विधायक कुंवर ध्रुवप्रताप सिंह ने वर्ष 1980 में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। जिसके बाद वे महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं। दो बार वे मंडल अध्यक्ष रहे हैं। उसके बाद पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि रहे हैं। 1998 में बड़वारा से पहला चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी। वर्ष 2003 में पार्टी की ओर से विजयराघवगढ़ विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़े थे और जीत कर विधायक बने। वर्ष 2008 में एक बार फिर से उन्हें विधानसभा में पराजित होना पड़ा था। वर्ष 2010 में भाजपा पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया था। दो साल अध्यक्ष रहने के बाद वर्ष 2013 से लेकर 2015 तक वे दो बार कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वे लोकसभा के भी प्रभारी के रूप में पार्टी का काम कर चुके हैं।

इन नेताओं ने भी लगाया था आरोप

ध्रुवप्रताप सिंह के साथ ही पूर्व विधायक अलका जैन ने भी पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया था लेकिन कुछ दिन बाद पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष ने उनसे बंद कमरे में चर्चा की थी, हालांकि पूर्व विधायक सिंह के पास कोई नहीं पहुंचा। इसके साथ पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन व गिरिराज किशोर पोद्दार भी पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button