ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

मैक्सिको में अगले दो सालों में 1300 लोगों को नौकरी देगी आईटी दिग्गज एचसीएल

नई दिल्ली । आईटी क्षेत्र की दिग्गज भारतीय कंपनी एचसीएल अगले दो साल में बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियां देने वाली है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि वह अगले दो साल में 1300 लोगों को मैक्सिको में जॉब देगी। इतने लोगों की हायरिंग के बाद मैक्सिको में एचसीएल के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 2,400 हो जाएगी। कंपनी मैक्सिको में अपने कर्मचारियों के बेस को मजबूत करने के प्लान पर काम रही है।मैक्सिको में अपने कारोबार के 14 साल पूरे होने पर आयोजित एक समारोह में कंपनी ने अपने विस्तार का मॉडल पेश किया है। एचसीएल ने कहा कि नए साल में वह मैक्सिको में अपना छठा टेक्नोलॉजी सेंटर भी खोलेगी। बयान में कहा गया कि कंपनी के हाइब्रिड ऑपरेटिंग मॉडल के अनुरूप सेंटर एक शानदार और मुस्तैद ऑफिस होगा। एचसीएल टेक के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट (अमेरिका और कार्यकारी स्पॉन्सर, मेक्सिको) अजय बहल ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि अपने ग्राहकों और पार्टनर्स के साथ मजबूत साझेदारी है। हम मैक्सिको में विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button