ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
धार्मिक

कुंडली में मंगल दोष है तो प्रदोष व्रत पर करें ये 3 उपाय, जल्द दूर होगी विवाह में आ रही बाधा

इंदौर। साल साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी को है। यह प्रदोष व्रत मंगलवार को होने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से साथ को शुभ फल की प्राप्ति होती है और उसके सभी कार्य सिद्ध होते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष है और विवाह में बार-बार बाधा आ रही है तो मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए भौम प्रदोष व्रत के दिन ये उपाय जरूर करना चाहिए। इसके अलावा जातक को कर्ज से भी मुक्ति मिल जाती है।

मंगल देव के 21 नामों का जाप

कुंडली में मंगल दोष दूर करने के लिए भक्तों को भौम प्रदोष व्रत के दिन मंगल देव के 21 नामों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द विवाह योग बनता है और जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके दांपत्य जीवन में शांति बनी रहती है। परिवार में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहता है।

 

हनुमान जी की पूजा

भौम प्रदोष व्रत के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भी मंगल देव प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी को भगवान शिव का ही रूद्र अवतार माना जाता है। मंगलवार को भौम प्रदोष का व्रत के अवसर पर हनुमान जी के प्रसन्न होने से कुंडली में मंगल दोष दूर होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए ‘ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री रामदूताय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

भौम प्रदोष व्रत 2024 मुहूर्त

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 जनवरी 2024 को रात 11.58 मिनट बजे होगी और प्रदोष व्रत का समापन 9 जनवरी 2024 को रात 10.24 मिनट पर होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button