ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

परिजनों के हवाले की गई; उड़ीसा की लड़की 1 महीना पहले बिना बताए घर से निकली थी

कुल्लू/मनाली: देश की राजधानी दिल्ली से लापता एक युवती को पुलिस ने हिमाचल के मनाली से बरामद किया है। युवती पिछले 1 महीने से लापता चल रही थी। युवती दिल्ली से कैसे लापता हुई थी और यहां कैसे पहुंची, इसको लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी है।कुल्लू SP गुरदेव सिंह ने बताया कि दिल्ली से लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने मनाली से बरामद करके उसके परिजनों को सौंप दिया है। युवती उड़ीसा की रहने वाली है और वह दिल्ली में जॉब करती थी। एक महीना पहले दिल्ली से अपने घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी। युवती के परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था।परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस में की थी, लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। युवती के परिजन तलाश करते हुए कुल्लू-मनाली पहुंच गए। उन्होंने कुल्लू पुलिस से मदद मांगी। युवती के परिजनों को उसकी तलाश करने का आश्वासन दिया गया और साइबर सेल कुल्लू और मनाली थाना प्रभारी मुकेश को युवती की तलाश का जिम्मा सौंपा गया।साइबर सेल कुल्लू और मनाली पुलिस ने गुमशुदा लड़की को मनाली में ढूढ निकाला और उसके परिजनों के हवाले किया। युवती को उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश किया गया।

Related Articles

Back to top button