ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

रात में कुछ ऐसा दिखता है राम मंदिर, वीडियो देख कह उठेंगे जय श्रीराम

अयोध्या। अयोध्या में बन रहा राम मंदिर भव्य और दर्शनीय है। लोग इसे देखने के लिए व्याकुल हैं। सभी राम भक्तों को 22 जनवरी का इंतजार है। इस दिन रामलला के मंदिर का उद्घाटन होगा। फिर अपने प्रभु के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें मंदिर की भव्यता और सुंदरता को देख मन गदगद हो जाएगा।

16 जनवरी से पूजन कार्य होगा शुरू

अयोध्या राम मंदिर में 16 जनवरी से पूजन कार्य शुरू हो जाएगा। पहली पूजा कर्म कुटी से शुरू होगी। 22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराजमान होंगे।

#WATCH | Latest visuals of the under-construction Ram Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh.

(Source: Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust) pic.twitter.com/WHb23oZKU9

— ANI (@ANI) January 8, 2024

अयोध्या से पहले पुरी में परिक्रमा कॉरिडोर का होगा उद्घाटन

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 17 जनवरी को पुरी के जगन्नाथ मंदिर के परिक्रमा कॉरिडोर का उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राजा गजपति दिव्य सिंह देव इसका उद्घाटन करेंगे। गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती सहित पुरी के मठों के महंत मौजूद रहेंगे।

टाइम्स स्क्वेयर पर होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर किया जाएगा। विदेश में भारतीय दूतावासों पर प्रसारण किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button