ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
धार्मिक

जुलाई में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन राशियों पर होगा सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव

भोपाल। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी नौ ग्रहों में कुछ को छोडक़र बाकी सभी ग्रह हर एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु, शनि और राहु-केतु के अलावा बाकी सभी ग्रह हर महीने एक से दूसरी राशि में यात्रा करते हैं। जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के ऊपर होता है। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कब और कौन से ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और इस राशियों के ऊपर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

1. मंगल गोचर

ग्रहों के सेनापति मंगल 1 जुलाई को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। मंगल का सिंह राशि में गोचर एक जुलाई को 02.37 एएम पर हो चुका है। मंगल ग्रह सिंह राशि में 18 अगस्त तक रहेंगे। 18 अगस्त को शाम 04 बजकर 12 मिनट पर मंगल सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय मंगल कर्क राशि में विराजमान है।

मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से 7 राशियों मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ये अपने बढ़े पराक्रम और साहस के बल पर अपनी किस्मत को बदल सकते हैं।

2. शुक्र गोचर

भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन 7 जुलाई को होने वाला है। सिंह राशि में शुक्र का गोचर 7 जुलाई को प्रात: 04 बजकर 28 मिनट पर होगा। शुक्र सिंह राशि में 7 जुलाई से 07 अगस्त को सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। शुक्र अभी कर्क राशि में विराजमान है।

जुलाई में शुक्र के गोचर से 7 राशियों वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, मकर और कुंभ के जातकों को लाभ हो सकता है। इनके जीवन में सुख और सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ सकता है।

3. बुध गोचर

ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह का राशि परिवर्तन जुलाई में दो बार होगा। पहला राशि परिवर्तन 8 जुलाई को और दूसरा राशि परिवर्तन 25 जुलाई को होगा। कर्क राशि में बुध का गोचर 8 जुलाई को 12.19 एएम पर होगा। उसके बाद 25 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर बुध का प्रवेश सिंह राशि में होगा। 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 38 मिनट पर बुध सिंह राशि में गोचर करेगा।

बुध के कर्क में गोचर करने से 4 राशियों वृष, कन्या, तुला और मीन के जातको को लाभ होगा। जब बुध का सिंह में गोचर होगा तो 3 राशियों मिथुन, तुला और धनु के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

4. सूर्य गोचर

ग्रहों के राजा सूर्य 17 जुलाई को अपना राशि परिवर्तन करेंगे। वे अभी कर्क राशि में हैं। 17 जुलाई को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर सूर्य का गोचर सिंह राशि में होगा। ये 1 माह तक सिंह राशि में रहेंगे। फिर 17 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से 3 राशियों मेष, वृष और तुला के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे

Related Articles

Back to top button