ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

रेडियम लगाओ, प्राण बचाओ’ अभियान: मुरैना मंडी में सूबेदार मलखान सिंह परमार ने किसानों को किया जागरूक

मुरैना। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज गल्ला मंडी में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस मुरैना, ग्वालियर की दाना पानी फाउंडेशन टीम और जी.डी. गोयनका स्कूल के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से 'रेडियम लगाओ, प्राण बचाओ' अभियान के तहत अनाज बेचने आए किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए। अक्सर रात के अंधेरे में या कोहरे के दौरान सड़क किनारे खड़े या चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे से आने वाले वाहनों को दिखाई नहीं देते, जो जानलेवा हादसों का कारण बनते हैं। अभियान के दौरान छात्रों और पुलिस टीम ने किसानों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया। इस पहल को मंडी में आए किसानों ने भी सराहा और यातायात सुरक्षा का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button