ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

घी असली है या नकली?  यूं करें पहचान

दाल से पूड़ी-पराठे बनाने तक के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है। घी में खाना पकाने से लेकर उसके साथ ढेर सारी मिठाइयां बनाने तक, घी हेल्दी फैट माना जाता है  हर घर की किचन में यूज होने वाला घी इन दिनों मिलावटी भी मिलने लगा है। शुद्ध देसी घी में मिलावट है या नहीं इसकी जांच आप घर में ही कर सकते हैं।
डबल बॉइलर प्रोसेस का करें इस्तेमाल
देसी घी में अक्सर नारियल का तेल मिलाया जाता है। ऐसे में मिलावट चेक करने के लिए एक कांच के कटोरे में थोड़ा घी डालें और इसे डबल-बॉयलर प्रोसेस का इस्तेमाल करके पिघलाएं। अब इस मिश्रण को किसी जार में डालकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। थोड़ी देर बाद अगर घी अलग-अलग परतों में जम जाए तो घी में मिलावट होती है।
हथेली पर रखकर करें चेक
देसी घी की जांच करने का एक और अच्छा तरीका है हथेली से जांच करना। अपनी हथेली में एक चम्मच घी डालें और इसके पिघलने तक कुछ देर इंतजार करें। घी पिघलने लगे तो शुद्ध है,नही पिघले बरकरार रहे तो मिलावटी है।
केमिकल का करें इस्तेमाल
आप टेस्टिंग ट्यूब में एक बड़ा चम्मच घी डालकर गरम करें। अब एक चुटकी चीनी के साथ समान मात्रा में सांद्र एचसीएल मिलाएं। टेस्टट्यूब को हिलाएं और सभी चीजों को मिक्स करें। अगर निचली परतों में गुलाबी या लाल रंग के दाने दिखाई दें, तो घी में मिलावट है।
पैन में पिघलाएं
शुद्ध देसी घी चेक करने का सबसे आसान तरीका है इसे पैन में पिघलाना। मीडियम आंच पर एक पैन रखें और इसे कुछ देर के लिए गर्म होने दें, अब इसमें एक चम्मच घी डालें। अगर घी तुरंत पिघल कर गहरे भूरे रंग का हो जाए तो वह शुद्ध घी है। अगर इसे पिघलने में समय लगता है और हल्के पीले रंग में बदल जाता है, तो यह मिलावटी है।

Related Articles

Back to top button