ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मनोरंजन

लव लाइफ को लेकर जाह्नवी कपूर ने खोले राज, कॉफी विद करण पर शेयर की ये बातें

इंदौर।  करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का आठवां सीजन चल रहा है। इस सीजन के 11वें एपिसोड में बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बतौर गेस्ट पहुंचीं। इस दौरान दोनों बहनों ने करण के कई सवालों का जवाब दिया। वहीं, अपनी फैमिली और लव लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग है, यह साफ देखने को मिला है। खुशी और जाह्नवी ने करण के कई ऐसे सवालों के जवाब दिए, जो अधिकतर सेलिब्रिटी अवॉयड कर देते हैं।

जाह्नवी ने शेयर किया इमोशनल मोमेंट

जाह्नवी कपूर और खुशी ने अपनी फैमिली से जुड़ी कई बातें शेयर की। अपनी मां और बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए, दोनों बहनें इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि कैसे उस मुश्किल समय में दोनों ने एक-दूसरे को संभाला। एक्ट्रेस ने बताया कि खुशी काफी स्ट्रांग है, वे छोटी हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया है। वहीं, पापा बोनी कपूर और चाचू अनिल कपूर के बारे में भी जाह्नवी ने कई बातें शेयर की। श्रीदेवी के निधन को लेकर जाह्नवी ने कहा, जब मेरे पास फोन आया, तो मैं अपने कमरे में थी। वहीं, खुशी के कमरे से रोने की आवाजें आ रही थीं। मैं बुरी तरह रोते हुए उसके पास गई।

ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर कही ये बात

जैसे ही मैं खुशी के सामने गई, तो उसने मेरी तरफ देखा और रोना बंद कर दिया। वह मेरे पास बैठी और मुझे शांत किया। इसके बाद से मैंने कभी उसे रोते हुए नहीं देखा। अम्मा और खुशी दोनों ही काफी शांत स्वभाव की हैं। लेकिन कैमरे के सामने ये फूट-फूट कर रोने लगती हैं। वहीं, जाह्नवी ने अपनी लव लाइफ के राज खोलते हुए बताया कि उन्होंने अब तक तीन लड़कों को डेट किया है। इसके बाद उन्होंने उनके ब्वाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बारे में बात करते हुए कहा कि वे उनसे दूर जा चुकी थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों वापस एक साथ आ गए।

Related Articles

Back to top button