ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
व्यापार

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

ग्लोबल मंदी की आशंका का हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार पर दबाव दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 268.77 अंकों की गिरावट के साथ 61,530 अंकों पर जबकि निफ्टी 81.60 अंक फिसलकर 18,333.30 अंकों पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.43% जबकि निफ्टी में 0.44% की गिरावट दिख रही है। शुक्रवार के दिन सेंसेक्स 264 अंकों की गिरावट के साथ 62534 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी 95 अंक फिसलकर 18319 पर और बैंक निफ्टी 236 अंकों की गिरावट के साथ 43261 अंकों पर खुला। इससे पहले फेड के फैसले के बाद अमेरिकी बाजार पर दबाव दिखा और डाऊ जोंस गुरुवार को 764 अंक (2.25%) टूटकर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स से डॉ रेड्डी बाहर निकल रहा है। कंपनी के शेयरों में 1.78 फीसदी की गिरावट दिख रही है। इसके अलावा इन्फोसिस, HCL टेक्नोलॉजी, एशियन पेंट्स और विप्रो जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिख रही है।

बाजार में मंदी के रुझान से रुपये पर भी दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले यह 9 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 के स्तर पर खुला। उससे पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी और उसके आक्रामक रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के बाद गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे गिरकर 82.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button