ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

मुख्यमंत्री साहा का दावा, ‘मन की बात’ कार्यक्रम महाभारत और रामायण से अधिक लोकप्रिय

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ जनता के बीच 1980 के दशक के टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ से अधिक लोकप्रिय है। उनका यह बयान अपने गृह क्षेत्र ‘टाउन बारदोवाली’ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ की 108वीं कड़ी सुनने के बाद आया।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम अपनी माताओं-बहनों को दूरदर्शन पर हर रविवार को ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ धारावाहिक की अगली कड़ी देखने के लिए टेलीविजन की तरफ दौड़ते हुए देखते थे। आजकल हम अपनी माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के लिए दौड़ते हुए देखते हैं जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम 1980 के दशक में टेलीविजन पर प्रसारित धारावाहिकों से भी अधिक लोकप्रिय है।”

Related Articles

Back to top button