ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़ा

देश का रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़कर 17.12 लाख टन पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में आयात 6.28 लाख टन था। इंडोनेशिया में पाम तेल की कम कीमतों के कारण ऐसा हुआ है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने कहा कि 2021-22 में नवंबर से सितंबर के दौरान भारत ने 130.1 लाख टन वेजिटेबल तेल का आयात किया है। एक साल पहले की तुलना में यह चार फीसदी अधिक है।

एसईए ने कहा कि इंडोनेशिया ने रिफाइंड पाम तेल आयात पर सीमा शुल्क में कटौती है। इससे तेल निर्यातकों ने छूट पर पाम तेल का निर्यात किया। इस वजह से देश का कच्चा पाम तेल आयात पिछले साल नवंबर से इस साल सितंबर के बीच घटकर 52.37 लाख टन आ गया है। उसके पहले के साल में यह 68.64 लाख टन था। हालांकि, कुल पाम तेल का आयात घटकर 70.28 लाख टन रहा है जो एक साल पहले 76.27 लाख टन था।

सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तेलों के आयात में बढ़त हुई है। सोयाबीन तेल का आयात बढ़कर 56.35 लाख टन रहा जो एक साल पहले 44.58 लाख टन था। नवंबर से सितंबर के बीच मलयेशिया ने 28.13 लाख टन कच्चा पाम तेल निर्यात किया जबकि 11.61 लाख टन रिफाइंड पामोलीन तेल का निर्यात किया। इंडोनेशिया ने 17.15 लाख टन कच्चा पाम तेल और 11.61 लाख टन रिफाइंड तेल का निर्यात किया

Related Articles

Back to top button