ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

हमारे मददगार जब्बार भाई अलविदा….

हमारे मददगार जब्बार भाई अलविदा….
आदर्श गुप्ता

हमारे बहुत पुराने मित्र मददगार जब्बार भाई नही रहे । अल्लाह उन्हें जन्नत बक्शे । 70 के दशक में जब मैं मुरैकेना पहुँचा था और पत्रकारिता शुरू की थी उस दौरान जिन लोगों से घनिष्टता हुई थी जब्बार और गफ्फार  भाई उनमे पहले थे  ।दोनो निस्वार्थ मदद को हर दम तैयार रहने बाले  गफ्फार तो कई साल पहले जन्नतनशीं  हो गए थे जब्बार भाई भी आज हमसे बिछुड़ गए। मुरैना में उन्हें विद्या भैया यानी कांग्रेस के कद्दावर नेता विद्याचरण शुक्ल का हनुमान कहा जाता था हकीकत में विद्या भैया जब्बार भाई को तबज्जो भी बहुत देते थे  मुझे यू एन आई का रिपोर्टर बनबाने जब्बार भाई ही दिल्ली ले गए थे वहां उन्होंने विद्या भैया से ही यू एन आई में फोन करवाया था और एक दिन में मैं उसका रिपोर्टर बन गया था जब्बार भाई के साथ हम चार लोगों की कफलिया होती थी जिसमें मुरारी लाल दुबे जी , बाबा बसइया बाले जो उन दिनों मन्दिर से निष्काषित होकर काशी बाई की धर्मशाला के बरामदे में एक तख्त पर  पड़े रहते थे राजे बाबू मुरैना टाकीज बाले और  कभीकभी मैं अक्सर दिल्ली जाया करते थे विद्या भैया से मिलने विद्या भैया जब्बार भाई की कही बात कोकभी टालते नही थे उनके छत्तीसगढ़ की राजनीति में  सक्रिय हों जाने का सबसे ज्यादा नुकसान जब्बार भाई को हुआ था उसके बादमुरैना की  राजनीति में उन्हें वह जगह  फिर कभी नही मिली जो विद्या भैया के हनुमान के तौर पर उन्हें मिली थी । पिछले कई सालों से हम मिले नही थे उम्र ने और बीमारी ने उन्हें  लाचार कर दिया था और आज मौत उन्हें हमेशा केलिए छीन ले गई । अलविदा जब्बार भाई ।जन्नत में आराम करिये ।हमारे दिल में आप हमेशा जिंदा रहेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button