ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

Triangle Sign on Palm: क्या आपकी हथेली में भी है त्रिभुज का निशान, जानें किस बात के देता है संकेत

इंदौर। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली में रेखाओं के साथ-साथ, नाखून की बनावट, नाखून का आकार, हथेली पर पर्वतों के उभार आदि को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जाते हैं। इसी प्रकार हथेली पर बने त्रिभुज के पैटर्न को भी सदैव शुभ माना जाता है। हर व्यक्ति की हथेली में अलग-अलग स्थानों पर छोटे या बड़े आकार के त्रिभुज निर्मित होते हैं, जो भविष्य के संबंध में संकेत देते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं हस्तरेखा ज्योतिष के जानकार चैतन्य मलतारे।

बड़ा त्रिभुज

यदि हथेली में एक बड़े आकार में त्रिभुज बनता है तो यह व्यक्ति की हृदय की विशालता को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति दिल से बेहद भावुक होते है। ये लोग हमेशा गरीबों की मदद करते हैं और मुसीबत के वक्त में रिश्तेदारों व परिजनों को मदद के लिए आगे रहते हैं।

स्वास्थ्य रेखा पर त्रिभुज का चिन्ह

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में स्वास्थ्य रेखा पर त्रिभुज का निशान हो तो उस व्यक्ति की सेहत हमेशा ठीक रहती है। ऐसे लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं। ऐसे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली बीमारी नहीं होती है। ये लोग संतुलित जीवन जीते हैं और अपने काम का निष्ठा के साथ करते हैं।

भाग्य रेखा पर त्रिभुज

हाथ में भाग्य रेखा पर त्रिभुज का निशान हो तो ऐसे लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलता है। इन लोगों को जीवन में कठिन परिश्रम से ही सब कुछ हासिल होता है। अधिकांश कार्यों में असफलता प्राप्त होती है। जीवन में पैसों की हानि उठाते हैं। पारिवारिक जीवन में भी तनाव रहता है।

चंद्र रेखा पर त्रिभुज का निशान

हाथ में चंद्र रेखा पर त्रिभुज का चिन्ह हो तो ऐसे लोगों के जीवन में कई बार विदेश यात्रा के योग बनते हैं। सरकारी खर्चे पर या फिर कंपनी की तरफ से विदेश की यात्रा करते हैं। ये लोग काफी ज्यादा प्रभावशाली होते हैं और हर किसी को अपनी प्रतिभा से प्रभावित कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button