ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
खेल

ब्रेंडन मैकुलम पर बड़ा अपडेट, इंग्‍लैंड ने कोच पद के लिए सुनाया फैसला

दुनिया में क्रिकेटर्स के चाहने वालों की कमी नहीं है। फैंस अपने मनपसंदीदा खिलाड़ियों की जिंदगी को करीबी से जानने के लिए काफी इच्छुक रहते है, जिसका फायदा कई कंपनिया उठाती है। कई क्रिकेटर्स को एड में देखा जाता है, लेकिन कभी-कभी एड के चलते उन्हें विवादों में भी ला खड़ा कर देता है।

हाल ही में इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापनों में दिखने के चलते मुश्किल में पड़ गए थे, जिसको लेकर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) जांच कर रहा था। हाल ही में ईसीबी ने मैकुलम को निर्दोषी करार देते हुए इस मामले को बिल्कुल साफ कर दिया है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

ब्रेंडन मैकुलम के ऑनलाइन सट्टेबाजी के एड पर ECB का रिएक्शन आया सामने

दरअसल, इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापनों के चलते ईसीबी इस बात की जांच कर रहा था कि कहीं यह उसके भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन तो नहीं है। बता दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम जनवरी में सट्टेबाजी कंपनी ’22बेट’ का ब्रांड एम्बेसडर बने थे और उसके बाद वह उसके ऑनलाइन एड में नजर आते रहते हैं। उन्होंने 27 मार्च को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह इंडियन प्रीमियर लीग में 22बेट का प्रचार कर रहे हैं।

ऐसे में ईसीबी ने अपनी जांच के बाद मैकुलम को इस मामले में निर्दोषी बताया है। ईसीबी ने कहा कि मैकुलम ने कुछ भी गलत नहीं किया है। ये समझा जाता है कि खिलाडियों और कोचों द्वारा हस्ताक्षरित भ्रष्टाचार-रोधी संहिता ऐसी ब्रांड एंबेसडर भूमिकाओं पर रोक नहीं लगाती है। इसके साथ ही ईसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि काफी समय से इस मामले पर जांच पड़ताल की जा रही थी, लेकिन अंतिम फैसला ये लिया गया है कि मैकुलम पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button