ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

बदमाशों ने नॉन बैंकिंग कंपनी के क्रेडिट मैनेजर को मारी गोली

नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहा गांव के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक नॉन बैंकिंग कंपनी के कर्मी के पैर में गोली मार दी। जख्मी अवस्था में कर्मी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जख्मी की पहचान सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी श्याम मांझी के बेटा करण कुमार के रूप में की गई। घायल का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।पुलिस बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

बताया जा रहा है कि कर्मी बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर रात बेतिया से अपने घर सिवान जा रहे थे। इसी बीच वे जैसे ही तूरकाहां के समीप पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अपनी कर्मी की बाइक के आगे रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने करण से उनका बैग और मोबाइल छीन लिया।

करण ने विरोध किया तो बदमाशों ने जाते-जाते एक गोली पैर में दाग दी और फरार हो गए। घटना के बाद जख्मी युवक किसी तरह लहूलुहान होकर थावे थाना पहुंच गए। इसके बाद थावे थाना के पुलिस ने तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचित की।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कर्मी का इलाज चल रहा है। जख्मी कर्मी पेशे से नन बैंकिंग कंपनी फील केयर स्मॉल के क्रेडिट मैनेजर है।

मैनेजर कंपनी के काम से बेतिया गए थे। वापस लौटने के दौरान उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल, पुलिस जख्मी का बयान के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button