ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

ह्यूमन ट्रैफिकिंग का भांडा फूटा! मानव तस्करी में लिप्त 4 लोग गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

छतरपुर में मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित दो युवकों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। एसपी को नाबालिग युवती ने फोन पर जानकारी दी थी कि उसे झारखंड के धनबाद से एक व्यक्ति काम दिलाने के नाम से छतरपुर लाया और उसे किसी महिला को बेच दिया। जिसके बाद उस महिला ने उसके साथ किसी छतरपुर में रेप करवाया गया और फिर नौगांव के एक व्यक्ति के हवाले कर दिया जहां उसने भी नाबालिग के साथ जबर्दस्ती रेप किया।

इसके बाद जब वह इसके चंगुल से छूटी तो वह कोतवाली थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उससे थाने से भगा दिया ,जिस पर एसपी को जानकारी लगते ही एसपी ने सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी को आदेश दिया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करें। इस पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित दो पुरूषों पर मानव तस्करी सहित रेप का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया गया कि पकड़ी गई महिला को पहले भी दो बार देह व्यापार के धंधे के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button