ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
छत्तीसगढ़

भरोसे में लेकर आरोपी ने करा लिया सौदा, महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर ले गई साथ

दुर्ग: धोखाधड़ी करने वाला आरोपी कुलदीप सिंह।महाराष्ट्र पुलिस रविवार को दुर्ग में एक आरोपी को पकड़ने पहुंची। उसने दुर्ग पुलिस की मदद से करोड़ों रुपए की जमीन घोटाले के आरोपी को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि 15 दिन पूर्व भी महाराष्ट्र पुलिस आरोपी कुलदीप सोनी को गिरफ्तार करने दुर्ग आई थी, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार हो गया था।मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस रविवार को संतराबाड़ी दुर्ग निवासी कुलदीप सिंह (55 वर्ष) को पकड़ने के लिए आई थी। आरोपी ने महाराष्ट्र के पालघर जिला अंतर्गत थाना वसई क्षेत्र में सितंबर 2021 में 11 एकड़ जमीन को बेचने का सौदा किया था। 5 करोड़ रुपए का एडवांस चेक लेने के बाद भी खरीददार राम लाल तिवारी को जमीन नहीं बेचा। इसके बाद राम लाल ने वसई थाने में कुलदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वसई थाना प्रभारी अब्दुल हक देसाई अपनी टीम के साथ दुर्ग पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी कुलदीप सिंह को उसके संतरा बाड़ी स्थित घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसका रिमांड लेकर अपने साथ ले गई।गलत पहचान बताकर किया था जमीन का सौदाआरोपी कुलदीप सिंह वसई का निवासी और गलत पहचान बताकर वहां दूसरे की जमीन को अपनी बताकर दिखाया। इसके बाद अपनी गलत पहचान बताकर राम लाल तिवारी से 11 एकड़ जमीन को बेचने के लिए करोड़ों का सौदा किया था। राम लाल ने विश्वास में आकर कुलदीप को बतौर एडवांस राशि देकर एग्रीमेंट भी कराया था।

Related Articles

Back to top button