ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बरमान से नरसिंहपुर आ रही बस पलटी, एक की मौत, 25 से अधिक यात्री घायल

नरसिंहपुर । नरसिंहपुर जिले में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बरमान से नरसिंहपुर जिला मुख्यालय आ रही यात्री बस राष्ट्रीय राजमार्ग – 44 में कपूरी चौराहे के पास पलट गई। अचानक फोर लाइन कपूरी चौराहे के पास पलटी बस में चीखपुकार मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

बस पलटते ही आसपास के लोग मदद के लिए आए। वहीं हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है। हादसा दोपहर 1 बजे के आसपास हुआ है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

बस पलटने की सूचना पर मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। वहीं घायलों को उचित इलाज के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ी और पलट गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button