ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
विदेश

भारी बारिश के बीच नदी में जा गिरी जीप, 14 लोगों की मौत

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक जीप के नदी में गिर जाने के बाद लापता हुए आठ पर्यटकों को बचावकर्मियों ने मृत घोषित कर दिया है। शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई थी। इसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई।स्थानीय पुलिस अधिकारी खालिद अजीज ने इस संदर्भ में बताया कि घटना रविवार को विवादित हिमालयी क्षेत्र के एक जिले नीलम घाटी में हुई, जब एक जीप भारी बारिश के दौरान नदी में जा गिरी। इसमें 14 लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों का ही मौके पर पता चल पाया जबकि, बाकि पर्यटकों के लिए सर्च अभियान चलाया गया। काफी खोजबीन के बाद भी इन आठ पर्यटकों का कुछ पता नहीं चल पाया।हालांकि, प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने अधिकारियों को किसी भी स्थिति को संभालने के लिए सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि शुरू में एक पर्यटक की मौत हो गई और पांच घायल हो गए थे जबकि, बाद में पुलिस को पता चला कि आठ पर्यटक लापता हैं और उनके जीवित होने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि तेज बहती नदी उन्हें बहा ले गई।तो वहीं, दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक युवक की मौत हो गई। इसके प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ की तरफ से भी अलर्ट जारी करने के आदेश दिए गए थे। साथ ही आपदा प्रबंधन अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।

 

Related Articles

Back to top button