ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
महाराष्ट्र

CID के मशहूर एक्टर दिनेश फडनिस का 57 साल की उम्र में निधन

मुंबई: लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘सीआईडी’ से मशहूर हुए अभिनेता दिनेश फडनिस का यहां एक अस्पताल में सोमवार आधी रात को निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे।

‘CID’ में फ्रेडरिक्स के किरदार से पहचाने जाने वाले फडनिस को स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण कुछ दिन पहले उपनगर मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

फडनिस के मित्र एवं अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिनेश देर रात करीब 12 बजकर 8 मिनट पर हमें छोड़कर चले गए। उन्हें यकृत से जुड़ी समस्याएं थीं और इसका शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ा था।  पिछले दो-तीन दिन से उनकी हालत बहुत खराब थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

 फिल्म और टीवी उद्योग में जाना-पहचाना चेहरा रहे फडनिस ‘सरफरोश’ और ‘मेला’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह बोरीवली पूर्व में किया गया। उनके परिवार में पत्नी है।

दिनेश फडनीस ने   साल 1998 से 2018 तक  ‘सीआईडी’ में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाई थी। इसके वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ और ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ में भी नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button