ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

डाकघर के माध्यम से घर बैठे बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

कानपुर: अब पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट डाकघर के माध्यम से घर बैठे बनेगाअब रिटायरमेंट के बाद पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने के लिए कोषागार, बैंक या अन्य किसी विभाग में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के डाकिए या ग्रामीण डाक सेवक के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी करा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ 70 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह प्रमाण पत्र स्वतः संबंधित विभाग को ऑनलाइन पहुंच जाएगा। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह सुविधा सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।मात्र 70 रुपए लगेगा शुल्कविभाग के पोस्टमास्टर जनरल के के यादव ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के माध्यम से सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। पेंशनर इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए अपने इलाके के डाकिए के साथ-साथ पोस्ट इन्फो मोबाइल एप पर भी ऑनलाइन अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर को आधार नंबर, अपना मोबाइल नंबर, बैंक या डाकघर की खाता संख्या और पीपीओ नंबर देना होगा।अब डाकिए से ट्रांसफर करा सकते अपनी पेंशनबता दें कि पेेंशनरों को हर साल सामान्यतया नवंबर व दिसंबर में कोषागार, बैंक या संबंधित विभाग में जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके लिए दूरदराज के इलाके के पेंशनर्स को कोषागार आने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यात्रा करने में भी उनका काफी खर्च होता है। ऐसे में डाक विभाग की इस पहल से पेंशनरों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही पेंशनर डाकिए के माध्यम से घर बैठे पेंशन की धनराशि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए अपने बैंक खाते से निकाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button