ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

मतगणना से पहले सीएम शिवराज ने बुलाई बैठक, मंत्रियों को भेजी गई आधिकारिक सूचना..

भोपाल। मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। जिसके बाद पता चलेगा कि सीएम की कुर्सी पर कौन विराजमान होता है। दोनों ही पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस सत्ता बनाने के लिए जोरशोर से मेहनत कर रही है। लेकिन मतगणना से पहले आज यानि 30 नवंबर को शिवराज कैबिनेट बैठक होनी है। जिसमें सीनियन आईएएस अधिकारियों को भी बुलाया गया है।

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह के चौथे शासनकाल की आखिरी बैठक में कैबिनेट का कोई एजेंड नहीं है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को विदाई दी जा सकती है क्योंकि इकबाल सिंह बैस को दूसरे एक्सटेंशन का समय आज यानि 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

बता दें कि वर्तमान सरकार की यह अंतिम बैठक होगी। बैठक मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे बुलाई गई है। कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के साथ सभी एसीएस, पीएस और सचिवों को बुलाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वर्तमान सरकार अधिकारियों को अच्छे सहयोग और प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर बधाई और धन्यवाद देंगे। बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री निवास में की थी।

Related Articles

Back to top button