ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
पंजाब

CI अमृतसर ने राजस्थान के नशा तस्करों के दो और साथियों को गिरफ्तार किया

अमृतसर: CI अमृतसर द्वारा फिरोजपुर से पकड़ी गई हेरोइन की खेप।पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) विंग ने फिरोजपुर से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों नशा तस्कर बीते दिनों CI अमृतसर द्वारा पकड़े गए राजस्थान के नशा तस्करों के साथी हैं। बीते तीन दिनों में फिरोजपुर बॉर्डर से पकड़ी जा चुकी 10 AK47 और 10 पिस्टल इन चारों तस्करों की निशानदेही पर ही की गई थी।21 नवंबर को अमृतसर पुलिस ने दो राजस्थान नागरिकों से 13 कि.ग्रा. हेरोइन जब्त की थी। जिसे वे जम्मू-कश्मीर से ला रहे थे।बीती 21 नवंबर को CI अमृतसर ने वेरका बाईपास से राजस्थान के दो नशा तस्कर सुखवीर सिंह और बिंदू सिंह को 13 कि.ग्रा. हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। यह दोनों वे तस्कर थे, जो जम्मू-कश्मीर से राजस्थान हेरोइन की खेप लेकर जा रहे थे। इनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने इनके दो साथियों फिरोजपुर के गुरु हर सराय निवासी मनप्रीत सिंह और बलकार सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल की। यह दोनों ही राजस्थान के हनुमानगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे और पुलिस ने दोनों को राजस्थान से ही गिरफ्तार किया।बीते दिनों फिरोजपुर से जब्त की गई हथियारों की खेप।आरोपियों के पाकिस्तान से संबंधआरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में अपने पाकिस्तानी संबंधों और हेरोइन की खेप के भारत लाने के रूट्स के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की है। आरोपियों ने बताया कि यह हेरोइन की खेप को सिर्फ पंजाब बॉर्डर ही नहीं, जम्मू-कश्मीर बॉर्डर से भी मंगवाते थे। बीते दिनों पकड़े गए दोनों आरोपी इसी खेप को लेकर राजस्थान आ रहे थे।चार दिनों में हेरोइन व हथियारों की खेपडीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि बीते दिनों फिरोजपुर बॉर्डर से पकड़ी जा चुकी हेरोइन व हथियारों की खेप के पकड़े जाने के पीछे भी यही तस्करों की सूचना थी। आरोपियों ने हथियारों व हेरोइन की एक खेप को फारवर्ड पोस्ट तीर्थ और दूसरी खेप को फिरोजपुर के अंतर्गत ही आती पोस्ट जगदीश में छिपा रखा था। जहां से पुलिस ने BSF के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 10 AK47, 10 रिवाल्वर, तकरीबन 25 मैगजीन हौर हेरोइन की खेप को बरामद किया।नेटवर्क को तोड़ने में सफल हुई पुलिसडीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी दी कि पुलिस ने मुख्य चार आरोपियों को पकड़ कर पंजाब में हेरोइन की सप्लाई चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की है। यह चारों आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे और खुद का नेटवर्क चलाते थे। पुलिस अब इनके फ्रंट व बैकवर्ड लिंक्स को ढूंढने में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button