ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

महाराष्ट्र के व्यक्ति से 20 लाख रुपये की ठगी, इंदौर में एडवाइजरी फर्म पर क्राइम ब्रांच का छापा

इंदौर। राजस्थान, दिल्ली की तरह ही अब इंदौर में भी आनलाइन ठगी करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। गैंग के लोग यहां से देशभर में लोगों को झांसा देकर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। इंदौर के पलासिया स्थित दीक्षा होस्टिंग सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। इसमें गैंग की मुखिया दीक्षा सहित अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया।

ये लोग राशि दोगुना करने का लालच देकर लोगों से रुपये जमा करवाते थे और इसके बाद मोबाइल बंद कर लेते थे। इसका खुलासा तब हुआ तब महाराष्ट्र के व्यक्ति से इन्होंने 20 लाख रुपये जमा करवा लिया। इसकी शिकायत फरियादी ने सांगली थाने में की थी। वहां से पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया।

लोन लेकर जमा किए थे रुपये

अधिकारियों के मुताबिक, 10 दिन पहले हमारे पास एक शिकायत आई थी। इसमें रुपये दोगुना करने और मनी कंट्रोल के नाम पर एक फर्म ने रुपये जमा करवा लिए थे। इसके बाद सांगली पुलिस के साथ मिलकर पलासिया स्थित फर्म पर छापा मारा। फरियादी ने यह रकम लोन लेकर जमा की थी। इसके बाद लोन की किस्त भरना भी मुश्किल हो गया।

रुपये जमा होने पर बंद कर लेते थे फोन

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि पिछले एक वर्ष से यह कॉल सेंटर संचालित करते हुए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। कॉल सेंटर में काम करने वाले सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में फोन लगाकर रुपये दोगुना करने के लालच में एडवाइजरी फर्म की आड़ में लोगों से रुपये लगवाते थे। जब खाते में रुपये आ जाते थे, तो फोन बंद कर लेते थे। गिरफ्तार आरोपितों को सांगली पुलिस को सौंप दिया है। आरोपितों से पूछताछ में अन्य ठगी के मामले में सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button