ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
विदेश

कैलिफोर्निया में बह की हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के 74 वर्षीय एक बुजुर्ग को अपनी पुत्रवधू की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बुजुर्ग ने 30 सितंबर को सैन जोस स्थित वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में इस घटना को अंजाम दिया।  सैन जोस पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस घटना के संदिग्ध 74 वर्षीय सीतल सिंह दोसांझ को 1 अक्टूबर को फ्रेस्नो स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान, एसजेपीडी होमिसाइड यूनिट डिटेक्टिव्स ने सीताल सिंह दोसांझ को इस हत्याकांड में संदिग्ध पाया। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया। फिलहाल उन्हें सांता क्लारा काउंटी मुख्य जेल भेज दिया गया है।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, घटना के वक्त सीतल सिंह दोसांझ की पुत्रबधू गुरप्रीत कौर दोसांझ अपने चाचा के साथ फोन पर बात कर रही थी। उसी दौरान आरोपित ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के चाचा ने बताया कि गुरप्रीत अपनी पहले ही हत्या की आंशका जता चुकी थी। उसने कथित तौर पर अपने चाचा को यह भी बताया कि उसने दोसांझ को पार्किंग में गाड़ी चलाते हुए देखा था। उस दौरान गुरमीत वालमार्ट की पार्किग में थी। उस समय वह काफी भयभीत लग रही थी। उसके करीब पांच घंटे बाद वॉलमार्ट की पार्किंग से पुलिस ने उसका शव बरामद किया था। उसके शरीर पर दो गोलियां मारने के घाव मिले थे। घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया था।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हत्यारोपी की तलाश शुरू की तो मौके पर पुलिस को अहम सुराग हासिल हुए। इस दौरान पुलिस एक संदिग्ध की पहचान की। संदिग्ध की जानकारी संबद्ध कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजी गई। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपी तक पहुंची।

Related Articles

Back to top button