ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है: CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामई उपस्थिति में राम लला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है और संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है। योगी ने इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथियों, प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख के स्वागत में अपना संदेश पोस्‍ट किया।आज सीएम योगी ने सोशल मीडिया ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर के साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथि महानुभावों का सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राकट्यभूमि श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। जय सियाराम।”

‘आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है’
सीएम योगी ने कहा, ‘‘अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षण! आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्य प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है। संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है। जय श्री राम!”

सीएम ने किया पीएम का स्वागत  
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘जय सियाराम! प्रभु श्री राम और माता सीता के चरण रज से पावन हुई धारा श्री अयोध्या धाम में ‘नए भारत’ में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के शिल्पी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आरएसएस के माननीय सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! अयोध्या धाम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति ‘रामराज्य’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।”

Related Articles

Back to top button