ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

अमित शाह ने राहुल गांधी की ‘पनौती’ टिप्पणी को बताया शर्मनाक, कहा- चुनावों में लोग देंगे इसका करारा जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘पनौती” संबंधी टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए शनिवार को कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनावों में इसका करारा जवाब देंगे। शाह ने कहा, ‘‘देश के किसी भी राज्य में प्रधानमंत्री के बारे में जब भी अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया, लोगों ने उसका करारा जवाब दिया है। मुझे भरोसा है कि तेलंगाना के मतदाता इस तरह की शर्मनाक भाषा के इस्तेमाल का मतदान के जरिए उचित जवाब देंगे।”

उन्होंने चुनाव अभियानों के दौरान की गई ‘पनौती’ संबंधी टिप्पणी को लेकर संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह कहा। राहुल गांधी ने क्रिकेट विश्व कप में भारत की हार के बाद राजस्थान में अपने चुनावी भाषण के दौरान मोदी के लिए ‘‘पनौती” शब्द का इस्तेमाल किया था। भारतीय टीम क्रिकेट विश्वकप में लगातार 10 मैच में जीत हासिल करने के बाद फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी।

इस मैच को देखने प्रधानमंत्री भी गए थे। हाल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गांधी की टिप्पणियों को ‘‘बेहद घटिया” करार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी प्रधानमंत्री को अपमानजनक नामों से पुकारने की कांग्रेस की परंपरा को जारी रख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button