ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

स्टेज पर चढ़ अमिताभ बच्चन से मिले सलमान, ऐश्वर्या राय से तलाक की खबर उड़ते ही भाईजान ने अभिषेक को दी जादू की झप्पी

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इन दिनों बच्चन फैमिली काफी सुर्खियों में हैं। बीते कई दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन की खबरें उड़ रही हैं। इतना ही नहीं खबर तो ये भी थी कि बच्चन बहु ऐश्वर्या ससुराल छोड़ बेटी आराध्या संग मायके में रह रही हैं हालांकि इन सब खबरों के बीच अक्सर बच्चन परिवार को साथ स्पाॅट किया गया। वहीं ऐश-अभिषेक की अनबन की खबरों के बीच कुछ ऐसा हो गया जिसे देख हर कोई शाॅक्ड रह गया है।

दरअसल,21 दिसंबर निर्मात आनंद पंडित का जन्मदिन था। फिल्म निर्माता ने गुरुवार को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और एक शानदार पार्टी भी रखी। इस पार्टी में बी-टाउन के तमाम बड़े स्टार्स ने शिरकत की।

सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने। इस पार्टी का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान को अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन से गले मिलते देखा जा सकता है। यही नहीं अभिषेक बच्चन से गले मिलने के बाद सलमान उनसे बात करते भी नजर आ रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कि ऐश्वर्या से अभिषेक की शादी के बाद से ही सलमान बच्चन परिवार को हर मौके पर नजरअंदाज करते नजर आते रहे हैं। इस बात से सभी वाकिफ हैं कि एक समय पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय कभी रिलेशनशिप में थे। हर तरफ दोनों के प्यार के चर्चे थे लेकिन फिर एक बदसूरत मोड़ पर आकर दोनों का रिश्ता खत्म हो गया.

इसके बाद ऐश्वर्या की नजदीकियां विवेक ओबेरॉय से बढ़ीं लेकिन ये रिश्ता भी कुछ वजहों से लंबे समय के लिए नहीं टिक पाया। फिर ऐश्वर्या की जिंदगी में आए अभिषेक बच्चन. अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और दोनों की चट मंगनी पट ब्याह हो गया।दोनों की शादी के बाद सलमान की बच्चन परिवार से अनबन हो गई। इन दिनों हर तरफ अफवाह है कि ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते में भी दरार आ चुकी है। हालांकि  इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button