ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर जिले की नौ सीटों पर सुबह दो घंटे धीमा रहा मतदान, दोपहर बाद बूथों पर लगी लंबी कतारें

इंदौर। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इंदौर जिले के सभी 2561 बूथों पर सुबह साढ़े पांच बजे माकपोल किया गया। इसके बाद 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटे में मतदान धीमा रहा। अधिकांश पोलिंग बूथ खाली पड़े रहे। पहले दो घंटे 7 से 9 बजे तक जिले में 6.52 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 13.51 और सबसे कम विधानसभा क्षेत्र इंदौर-तीन में 1.45 प्रतिशत वोट डले। इसके बाद बूथों पर लंबी लाइनें लगने लगी और 11 बजे तक 23.54 प्रतिशत मतदान हो गया। सुबह 9 से 11 बजे के बीच जिले में 17.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

इंदौर जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हुआ। सुबह धीमे मतदान से शुरुआत होने के बाद दोपहर होते-होते मतदान ने गति पकड़ ली। अधिकांश बूथों पर लंबी लाइने लगी हुई थी। पहले दो घंटे सुबह 7-9 बजे के बीच 6.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 9 से 11 बजे तक 17.02 प्रतिशत, 11 से 1 बजे तक 15.89, दोपहर एक से 3 बजे तक 13.69 और तीन से शाम 5 बजे तक 13.15 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह के समय कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम थी। – नईदुनिया

कई बूथों पर बदलना पड़ी वीवीपैट मशीन

विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। मतदान के कुछ देर बाद कई बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन बदलना पड़ी। विधानसभा इंदौर क्षेत्र एक के नगीन नगर स्थित स्कूल में वीवीपैट मशीन खराब होने पर मतदान रोकना पड़ा। सेक्टर अधिकारी के आने के बाद मशीन को बदला गया। बूथ 254 पर भी मशीन खराब हो गई थी, जिसे बदला गया।

प्रत्येक दो घंटे में विधानसभा क्षेत्र अनुसार मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र सुबह 9 बजे सुबह 11 बजे दोपहर 1 बजे दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे
देपालपुर 13.51 29.63 46.18 62.31 75.30
महू 7.97 24.20 42.37 53.65 65.88
इंदौर-1 2.33 21.17 37.91 50.73 63.50
इंदौर-2 4.08 21.30 35.17 50.51 61.05
इंदौर-3 1.45 21.45 37.47 52.96 65.68
इंदौर-4 6.42 21.39 36.15 51.90 65.08
इंदौर-5 8.48 20.66 35.41 49.50 62.14
राऊ 7.38 25.19 40.24 55.16 65.72
सांवेर 6.38 27.96 45.85 53.98 75.57
कुल 6.52 23.54 39.43 53.12 66.27

Related Articles

Back to top button