ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जिले के 823 मंदिरों पर साफ-सफाई, रोशनी का प्रबंध करें – कलेक्टर जिले का मुख्य कार्यक्रम शनिमंदिर पर होगा

पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के मंदिरों पर भी होंगे आयोजन
मुरैना 10 अक्टूबर 2022/11 अक्टूबर को मध्यप्रदेश शिवमय होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की ऐतिहासिक पौराणिक धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के साथ प्रदेश के गांव-गांव, शहर-शहर, देवालयों में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर शिव भजन, पूजन, कीर्तन, अभिषेक, आरती करेंगे, शंख, ध्वनि होगी। घंटे, घड़ियाल बजाये जायेंगे। मंदिरो, नदिया के तट तथा घर-घर दीपक जलायें जायेंगे। धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भोजन भण्डारे होगे। इसके तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिमंदिर पर सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर के मंदिरों पर कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, पटवारी, पंचायत सचिवों को निर्देश दिये है कि जिले के 823 मंदिरों पर 11 अक्टूबर को साफ-सफाई, साज-सज्जा, लाइटिंग का प्रबंध किया जाये। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उज्जैन में संबोधन किया जायेगा, जिसे शिवलायों पर एलईडी के माध्यम से सुनवाने का प्रबंध किया जाना अधिकारी सुनिश्चित करें। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में आयोजित बैठक में दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव, नगर निगम कमिश्नर श्री संजीव कुमार जैन, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ, समस्त जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने कहा कि शासकीय मंदिरों पर प्रत्येक पंचायत सचिव उपस्थित रहेंगे। वहां के संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि मंदिरों की साफ-सफाई, लाइटिंग, कार्यक्रम में कौन-कौन सम्मिलित हुआ है, फोटोग्राफ्स तत्काल ई-गवर्नेंस मैनेजर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके लिये समस्त एसडीएम अधीनस्थ कर्मचारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ ताकीत करें।
कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक ग्राम के किसी एक मंदिर में सभी ग्रामवासी एकत्रित होकर पूजन-पाठ-अनुष्ठान करेंगे। इसी प्रकार शहरी वार्डों के प्रमुख मंदिरों में भी धार्मिक-आयोजन होंगे। इन सभी स्थान पर भी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। जिले के सभी शासकीय देव-स्थानों पर दीपमालाएँ जला कर रोशनी की जाएगी। सभी बड़े शिव मंदिरों में सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को संध्या काल में महाकाल लोक परिसर के लोकार्पण के समय प्रदेश में नागरिकों द्वारा घर-घर दीपक जलाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button