ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के दफ्तर पर लोकायुक्त का छापा, रीजनल मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जबलपुर। जिले में लोकायुक्त ने आज एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के दफ्तर पर छापा मारा और जबलपुर संभाग के रीजनल मैनेजर (Regional Manager Sandeep Bisaria) को धर दबोचा। लोकायुक्त की टीम ने स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के रीज़नल मैनेजर संदीप बिसारिया को 10 हजार रुपयों की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

आरोपी रीज़नल मैनेजर (Regional Manager Sandeep Bisaria) ने 2 निजी वेयरहाउस का संचालन करने वाले व्यापारी अमित ठाकुर से हर माह 10 हज़ार की घूस लेने का महीना बांध लिया था। फरियादी के मुताबिक उसे अपने वेयरहाउस के किराए का भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिसके एवज में रीजनल मैनेजर (Regional Manager Sandeep Bisaria) ने उसे हर माह 10 हजार की घूस देने की मांग की थी।  2 माह घूस देने के बाद भी जब उसे वेयरहाउस का किराया नहीं मिला तो उसने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत कर दी थी।

आज फरियादी जैसे ही तीसरे महीने की 10 हज़ार की घूस देने जा रहा था तभी लोकायुक्त की टीम ने आरोपी अधिकारी (Regional Manager Sandeep Bisaria) को धर दबोचा। लोकायुक्त गिरफ्त में आए रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया को तीन माह बाद अक्टूबर माह में ही रिटायर होना था, लेकिन घूसखोरी के चलते अब उसे जेल की हवा खानी होगी। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी (Regional Manager Sandeep Bisaria) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button