ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत, छतरपुर SP ने कही ये बात

भोपाल। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा जो 3 दिसंबर खुलेगा। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी।

कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत

 मध्यप्रदेश की राजनगर विधानसभा में कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा ने बड़ा आरोप लगाया है। नातीराजा बोले मेरा सलमान गाड़ी पर नहीं चढ़ पाया और सामने वालों ने कह दिया इसको कुचल दो। घटना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा और बीएसपी प्रत्याशी डॉक्टर घासीराम पटेल समर्थकों के साथ थाने पहुंचे है। जहां पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई है।

एमपी के द्वारा दी गई जानकारी

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 : छतरपुर मारपीट पर छतरपुर एसपी अमित सांघी का कहना है, ”खजुराहो थाना अंतर्गत राजनगर विधानसभा क्षेत्र में सुबह करीब 3:15 बजे दो राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई।” और सलमान नाम के एक शख्स की मौत हो गई। दूसरे राजनीतिक दल ने आरोप लगाया कि सलमान की मौत किसी वाहन के कुचलने से हुई है और उनका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में चल रहा है…हम इस मामले में जल्द ही कार्यवाही करेंगे।”

Related Articles

Back to top button