ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

ये खिलाड़ी है श्रेयस की जगह प्लेइंग 11 में शामिल होने का हकदार

दूसरे वनडे में खराब बल्लेबाजी का टीम इंडिया को खामियाजा भुगतना पड़ा. अब टीम के बल्लेबाजों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में लगातार दो मुकाबलों में बिना खाता खोले आउट होने वाले सूर्यकुमार यादव पर कई दिग्गज अपनी राय रख रहे हैं. इसपर भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर की जगह इस भारतीय क्रिकेटर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का हकदार बताया है.

इस खिलाड़ी को मिले अय्यर की जगह 

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे वसीम जाफर ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद संजू सैमसन को टीम में जगह मिलनी चाहिए. ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे लगता है संजू को नंबर-4 पर टीम में खिलाने में कुछ गलत नहीं है. वह अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें जब भी मौका मिला है, उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया है.

सूर्यकुमार को लेकर भी राखी अपनी राय 

सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को लेकर भी जाफर ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है. किसी भी बल्लेबाज के लिए पहली गेंद खेलना आसान काम नहीं है. खासकर तब, जब गेंद की रफ्तार 145 km/h हो और गेंद इनस्विंग हो रही हो. सूर्यकुमार को यह उम्मीद लगानी चाहिए थी कि स्टार्क गेंद को अंदर की तरफ ला सकते हैं और उन्हें दिक्कत में डाल सकते हैं. पहली ही गेंद अगर ऐसी हो तो हर बल्लेबाज को खेलने में परेशानी होगी ही. उन्होंने आगे कहा कि देखने वाली बात यह होगी कि तीसरे वनडे में टीम उनके साथ जाती है या नहीं.

सूर्य के बल्ले से नहीं निकल रहे रन 

सूर्यकुमार यादव एक वनडे सीरीज में 2 बार पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे की पिछली 10 पारियों में उन्होंने 9, 8, 4, 34*, 6, 4, 31, 14, 0 और 0 के स्कोर बनाए हैं. हालांकि, उनका टी20 शानदार फॉर्म जारी है. इस समय सूर्य टी20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं.

 

Related Articles

Back to top button