ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

भाजपा नेता पर हमला, कार से बाहर निकालकर पीटा, लूटे 63 हजार रुपए

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरौली इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लखबीर सिंह लक्खी पर हमला करने के साथ ही बंदूक दिखा कर उनसे 63,000 रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि वारदात के बाद मौके पर जुटे कुछ स्थानीय लोग भाजपा नेता को अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक (हरौली) मोहन रावत ने बताया कि हमले और लूटपाट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा मामले की जांच जारी है। रावत के अनुसार, घटना बुधवार शाम की है, जब लक्खी जो एक ट्रांसपोर्टर भी हैं, अपनी कार में सवार होकर टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र से गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, एक गाड़ी ने लक्खी को ओवरटेक किया और उनकी कार में टक्कर मार दी।

उसने बताया कि जब लक्खी कार को पहुंचे नुकसान का पता लगाने के लिए रुके, तो अन्य वाहनों में सवार लोग तलवारें और लोहे की छड़ें लहराते हुए बाहर आए तथा भाजपा नेता को कार से बाहर खींचकर उनकी पिटाई की। पुलिस के अनुसार, हमले में लक्खी को कुछ गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि लक्खी को पिछले कुछ दिनों से अज्ञात व्यक्तियों से रंगदारी के लिए फोन आ रहे थे। ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने घटना की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।

Related Articles

Back to top button