ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

पेंटागन के कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स सोशल मीडिया पर लीक

वाशिंगटन । अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं। इस लेकर बाइडेन सरकार में खलबली मची हुई है। तीन अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कहा गया है, कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां इसकी समीक्षा कर रही है, कि आखिर सरकार के सबसे संवेदनशील रहस्य बाहर आ गए। दरअसल 2013 में विकीलीक्स पर हजारों दस्तावेजों के लीक होने के बाद ये लीक अमेरिकी सरकार की सूचनाओं का सबसे नुकसानदायक लीक साबित हो सकता है। पूरे मामले पर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि देश हाल ही में संवेदनशील सूचनाओं के कथित लीक होने की जांच तब तक करता रहेगा जब तक स्रोत की पहचान नहीं हो जाती।
अमेरिका के कुछ कथित रूप से लीक खुफिया दस्तावेजों में सामने आया है कि रूस के खुफिया अधिकारियों ने तेल समृद्ध संयुक्त अरब अमीरात को अमेरिका एवं ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों के खिलाफ काम करने के लिए राजी कर लिया था। अरब देश ने आरोप को झूठा बताकर खारिज किया कि यूएई ने रूस की खुफिया एजेंसी के साथ अपने रिश्ते गहरे किए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने न केवल जेलेंस्की बल्कि साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल और उनके दो सबसे बड़े अधिकारियों की भी जासूसी की है। अमेरिका ने दोनों अफसरों के बीच हुई एक बहस को सुना है। जिसमें उनके बीच यूक्रेन को हथियार देने पर बहस हो रही थी। इनमें से एक अधिकारी का कहना था कि वहां यूक्रेन की बजाए पोलैंड को हथियार देकर ये साबित कर सकते हैं कि वहां अमेरिका के दबाव में नहीं आए हैं।

Related Articles

Back to top button