ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

जालंधर में युवक ने पत्नी-बच्चों समेत 5 को जिंदा जलाया

जालंधर के महितपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और 2 बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात सोमवार देर रात की है। एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने कहा कि हत्या का आरोपी दामाद फरार है। जिले में सभी जगह नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामला गांव बीठला का है। जानकारी के अनुसार, बीठला की महिला की शादी खुरशैदपुर के युवक से हुई थी। दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार रात को उसका पति उसे लेने आया था। रात को सोते समय उसने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button