ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

धोखे से न्यूड विडियो दिखाकर बुजुर्गों को ब्लैकमेल करने वाले एसीपी विक्रम राठौड़ अरेस्ट

नई दिल्ली । धोखे से न्यूड विडियो दिखाकर उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर बुजुर्गों को ब्लैकमेल करने वाले एसीपी विक्रम राठौड़ को शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस का दावा है कि ये स्क्रीन रिकॉर्डिंग को वायरल करने और अरेस्ट करने की धमकी देकर जबरन वसूली करता था। डीसीपी (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि पीड़ित से 12.80 लाख की ठगी के केस में शामिल आरोपी रिजवान (22) राजस्थान के डीग जिले से है। गैंग से 7 फोन और पांच सिम कार्ड मिले हैं।
जिला साइबर थाने में 18 अगस्त 2023 टी. अग्रवाल को एक न्यूड लड़की की वॉट्सएप विडियो कॉल आई, जिसने अपने साथ उनका स्क्रीन शॉट ले लिया। कुछ समय बाद दो अन्य नंबरों से कॉल आई, जो खुद को साइबर क्राइम से बता रहे थे। ये रकम की डिमांड करने लगे, वरना विडियो वायरल करने और गिरफ्तार करने की धमकी दी। फिर लड़की की फंदे से लटकी फोटो दिखा कर स्यूसाइड करने का दावा किया। दिल्ली पुलिस का एसीपी विक्रम राठौड़ बताकर शिकायतकर्ता को वॉट्सएप पर पुलिस का वॉरंट भी भेज दिया।
पीड़ित घबरा गए, जिन्होंने आरोपियों को 12 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने मामले राजस्थान के अलवर से बरकत खान (32) को दबोचा था, जो न्यायिक हिरासत में है। इससे तीन फोन मिले थे। जांच में अन्य सदस्यों का पता चला। एसीपी संजय कुमार की देखरेख में बनी एसआई श्वेता शर्मा की टीम ने राजस्थान के डीग जिले से रिजवान को पकड़ा। पुलिस ने नांगल गांव में भी रेड की, जहां आरोपी आरिफ और जुनैद मिले। लेकिन कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें अरेस्ट नहीं किया जा सका। पुलिस ने इनके 6 फोन सीज कर लिए।

Related Articles

Back to top button