ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

शिकागो में रहने वाली महिला की प्‍लास्टिक सर्जरी के दो दिन बाद हुई मौत 

शिकागो । अमेरिका के शिकागो की रहने वाली सुक्रेता टॉलिवर कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए 12 दिसंबर को डॉमिनिक रिपब्लिक के एक अस्‍पताल में भर्ती हुईं थीं। टॉलिवर की बेटी मारिया प्राइस ने बताया कि सर्जरी के बाद से ही उन्‍हें रक्‍तस्राव होने लगा। डॉक्‍टरों ने कोशिश की और एक दूसरे अस्‍पताल में भर्ती कराया। प्राइस ने कहा उनके गुजरने से पहले वाली रात मेरी फोन पर उनसे बात हुई थी। वह बहुत दर्द में थीं। इतना तेज दर्द महसूस कर रही थीं क‍ि बात भी नहीं कर पा रही थीं और सुबह उनके मरने की खबर आई।

उन्होंने कहा मैं सबसे कहूंगी क‍ि अगर बहुत जरूरी न हो तो ऐसी चीजों से दूर ही रहें। अस्‍पताल की ओर से पर‍िवार को जो प्रमाणपत्र दिया गया उसमें मौत का कारण आंतरिक रक्‍तस्राव बताया गया था। कोई और वजह नहीं बताई गई। परिवार ने और जानकारी चाही तो अस्‍पताल ने देने से इनकार कर दिया। अब पर‍िवार के लोग अमेरिकी सरकार एफबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं। उधर श‍िकागो में इसे लेकर लोगों में गुस्‍सा है।

सुक्रेता टॉलिवर के भाई विलियम ने कहा एकमात्र तरीका है कि उसके साथ जो हुआ वह सबको पता चलना चाहिए ताकि कोई और मौत के मुंह में न जाएं। डाक्‍टरों के मुताबिक प्लास्टिक सर्जरी के बाद लोगों को होने वाली जटिलताओं के कारण मृत्यु बहुत दुर्लभ है लेकिन ऑपरेशन के शुरुआती 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। मरीजों को उस अवधि के लिए निगरानी में रखने की आवश्यकता होती है। एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार एक लाख मरीजों पर सिर्फ 20 की मौत होने की संभावना रहती है। ऐसे मामलों में मृत्यु दवाओं की प्रतिक्रिया किसी एंटीबायोटिक को देने के बाद हुई एलर्जी या एनेस्थीसिया के प्रभाव से होने वाली कड़ी प्रतिक्रिया या दिल का दौरा पड़ने से हो सकती है।

हाल ही में बेंगलुरु के एक अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के बाद टेलीविजन की उभरती अभिनेत्री चेतना राज की भी मौत हो गई थी। पीड़िता के परिवार ने एक कॉस्मेटिक सेंटर में ‘वसा मुक्ति’ सर्जरी प्रक्रिया को लेकर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है। चेतना राज ने ‘डोरेसानी’ और ‘गीता’ जैसे धारावाहिक में भूमिकाओं से अपनी पहचान बनाई थी।

Related Articles

Back to top button