ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

दो डम्परों में भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जलने से एक की मौत

टोंक। टोंक के नेशनल हाइवे 52 पर बरौनी थाना क्षेत्र के मोटूका पुलिया के पास शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दरअसल पुलिया के पास दो डम्परों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में एक बाइक भी चपेट में आ गई। वहीं भिड़ंत के चलते दोनों डम्परों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक डम्पर चालक जिंदा जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो युवकों सहित 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

पुलिस की सूचना पर मौके पर आई करीब 5 दमकलों ने एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद लगी आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने 3 क्रेनों की सहायता से जले हुए डम्परों को हाइवे से दूर करवा कर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। पुलिस ने बताया कि घायलों को निवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गम्भीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के शव को टोंक सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related Articles

Back to top button