ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

मैने जब से राहुल गांधी को अमेठी में हराया, तब से वह भाग ही रहे हैं और देश में घूम रहे हैं:स्मृति ईरानी

शिमला। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब से उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी में हराया है तब से वह भाग ही रहे हैं और देश भर में घूम रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में ईरानी ने राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में उन्हें हराया था, हालांकि वह केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीत गए थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कहा, वह जहां भी गए, वहां क्या हुआ? कांग्रेस वहां भी चुनाव हारती रही। उन्होंने यात्रा में शामिल हुए कुछ लोगों पर भी सवाल उठाए।
ईरानी ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने यात्रा निकाली, केरल में उन्होंने किसके साथ यह यात्रा निकाली? उन लोगों के साथ जिन्होंने गायों का वध किया और फिर फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर दी और कांग्रेस के युवराज यात्रा निकालते हुए पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने कश्मीर को भारत से अलग करने का प्रस्ताव रखने वालों के साथ यात्रा निकाली। ईरानी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछा, जब आपका नेता उन लोगों का समर्थन करता है जो एक खंडित भारत देखना चाहते हैं, तो क्या आपका खून नहीं खौलता?

Related Articles

Back to top button