ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

सामूहिक आत्महत्या, एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूरत के अडाजण इलाके में एक परिवार ने सामूहिक रूप से जहर पीकर आत्महत्या कर ली, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मालूम हो कि यह घटना अडाजण पालनपुर पाटिया इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में हुई है। सामूहिक आत्महत्या में शामिल परिवार फर्नीचर कारोबार से जुड़ा है। हालांकि, पूरे परिवार ने यह कदम किस कारण से उठाया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस घटना के खुलासे के बाद हड़कंप की स्थिति है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। परिवार ने यह कदम किस कारण से उठाया इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाले मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया। पड़ोस के लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उनके पास बड़े ठेके हैं।

परिवार के सदस्य पहुंचे

सोलंकी परिवार के सुसाइड के बाद परिजन भी पहुंच गए हैं, लेकिन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं एक ही परिवार के सात सदस्यों की आत्महत्या की सूचना आसपास के लोग भी दौड़ पड़े हैं। स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है कि मनीष भाई को लोगों से पैसे वापस लेने थे। वहीं कुछ स्थानीय लोग यह भी जानकारी दे रहे हैं कि लंबे समय से परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी के बाद परिवार ने आत्महत्या की है। इस सनसनीखेज घटना में जानकारी मिल रही है कि परिवार ने आर्थिक तंगी से निकलने के लिए अपने फ्लैट को बेचने के लिए भी निकाला था, लेकिन फ्लैट नहीं बिक पाने पर परिवार ने आखिर में आत्मघाती कदम उठा लिया।

Related Articles

Back to top button