ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
छत्तीसगढ़

मधुमक्खी के छत्ते को तोड़कर खाई HONEY; रिहायशी इलाके में देख लोग घरों में दुबके

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर पानी टंकी पर चढ़कर शहद खाने वाले दो भालुओं का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से दोनों भालू पानी की ऊंची टंकी पर सीढ़ियों के सहारे चढ़ गए और उसमें लगे मधुमक्खी के छत्तों को तोड़कर उसमें से शहद निकालकर खाने लगे। ये वीडियो कहां का है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे कोरिया जिले का बताया, तो कुछ ने इसके कांकेर के RES कॉलोनी का होने का दावा किया। वहीं कुछ लोग इसे झारखंड के किसी जिले का भी वीडियो बता रहे हैं।वहीं लोगों ने बताया कि दोनों भालू रिहायशी इलाके में कहां से आ गए, उन्हें पता नहीं है। भालुओं ने पानी की टंकी में बने मधुमक्खी के छत्तों को नीचे से ही देख लिया था। इसके बाद शहद खाने के लालच में वो ऊपर चढ़ गए। इधर छत्ते के टूटते ही मधुमक्खियां वहां से तितर-बितर हो गईं। ये देख लोग अपने घर के अंदर चले आए, ताकि वो उन्हें नुकसान न पहुंचा दे। लोगों ने बच्चों को भी घर के अंदर बुला लिया। वहीं कुछ लोगों ने दूर से ही भालुओं का वीडियो बना लिया।पिछले महीने भी कांकेर के झुनियापारा में एक भालू ग्रामीण खेमराज पटेल के मकान में घुस गया था। भालू मकान के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसा था। यहां भालू किचन में जाकर शहद और घी चट कर गया था। इस भालू ने झुनियापारा के ही आंगनबाड़ी का भी दरवाजा तोड़ दिया था और वहां रखे खाद्य सामग्री को खा गया था। भालुओं को शहद बेहद पसंद होता है, लेकिन कई बार ये लालच उसकी जान भी ले लेता है। ऐसी ही घटना 3 साल पहले बीजापुर जिले में आई थी, जब भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र में शहद खाने के लिए एक भालू पेड़ पर चढ़ गया था और इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button