ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
बिहार

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, इन चार रूटों पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन

दीपावली व छठ पर घर जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रांची रेल डिवीजन की ओर से दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को इन दोनों त्योहारों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव में चार रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने को कहा गया है, जिसमें रांची जयनगर, रांची-पटना, रांची-भागलपुर व रांची गोरखपुर रूट शामिल हैं।

डीआरएम प्रदीप गुप्ता का कहना है कि दीपावली व छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग झारखंड से बिहार व उत्तर प्रदेश आते-जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों की भीड़ को कम करने के लिए चार रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।

त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि एक महीने पहले से ही सामान्य ट्रेनों की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। हटिया व रांची से चलने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को लंबी वेटिंग मिल रही है। यात्री कंफर्म टिकट पाने के जुगत लगे हुए हैं, इसके बावजूद उन्हें निराशा हाथ लग रही है।

तत्काल कांउटर पर लंबी कतार
यात्रियों की भीड़ का यह आलम है कि लोगों को तत्काल टिकट पाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री तत्काल टिकट काउंटर पर भी 24 घंटे पहले से ही नंबर लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button