ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

अंबाह मुरैना। मुस्लिम युवक ने अपनाया हिंदू धर्म, अब करेगा हनुमान मंदिर पर सेवा।

मुरैना। अंबाह क्षेत्र के खड़ियाहार गांव में एक व्यक्ति ने इस्लाम त्यागकर हिंदू धर्म अपना लिया। अंबाह तहसील के खड़ियाहार गांव के सलीम खान की पहचान अब बाबा सुखराम दास के रूप में होगी। इसके लिए खड़ियाहार गांव के कोंडर वाले हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सलीम ने बताया कि उनके दिल-दिमाग से इस्लाम को छोड़कर सनातनी बनने का ख्याल सात महीने से चल रहा था। अपने आध्यात्मिक गुरु महूरी देवस्थान के महंत श्रीश्री1108 रामखिलावनदास महाराज से आज्ञा लेकर उन्होंने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है। शनिवार को सलीम खान का धर्म बदलवाकर गुरु ने दीक्षा दी। धर्म परिवर्तन कर सलीम खान अब बाबा सुखरामदास बन गए हैं। सलीम 7 महीने से मंदिर पर सेवा कर रहा था। उन्होंने अपने इस्लामिक परिवार पत्नी, चार बच्चे तथा छह नातियों सहित ननिहाल के परिवार को त्याग दिया है। गुरुदीक्षा के दौरान अखंड रामायण पाठ व भंडारा किया गया। इसमें कई सनातनी बंधु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button