ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तराखंड

चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या पहली बार पहुंची 50 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं ने तोड़े रिकॉर्ड

देहरादूनः उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पहली बार 50 लाख के पार हो गई है। पुलिस ने यहां बताया कि विश्वप्रसिद्ध चारधाम-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और इस यात्रा सीजन में अब तक 50 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंच चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, 16 अक्टूबर तक चारधाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही लगभग 5.41 लाख वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। अप्रैल-मई में यात्रा आरंभ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17.08 लाख, बद्रीनाथ धाम में 15.90 लाख, गंगोत्री में 8.46 लाख, यमुनोत्री में 6.94 लाख यात्री दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं। इसके अलावा, हेमकुंड साहिब में भी 1.77 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किए जा चुके हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। पिछले साल रिकॉर्ड 47 लाख श्रद्धालु चारधाम की यात्रा के लिए पहुंचे थे।

वहीं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सुरक्षित व निर्बाध चारधाम यात्रा के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर संभव सहायता की जा रही है। गढ़वाल हिमालय में स्थित चारधाम हर वर्ष अक्टूबर-नवंबर में दीवाली के बाद शीतकाल में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं और ये छह माह बाद अप्रैल-मई में दोबारा खोले जाते हैं।

Related Articles

Back to top button