ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

PM मोदी ने देशवासियों को दी भोगी व उत्तरायण की शुभकामनाएं

Makar Sankranti: देश में आज मकर संक्रांति, भोगी और उत्तरायण का त्योहार मनाया जा रहा हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को भोगी और उत्तरायण के त्योहारों की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘भोगी की शुभकामनाएं। सभी की खुशी और कल्याण के लिए प्रार्थना।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में उत्तरायण की भी शुभकामनाएं देशवासियों को दी और कहा कि हमारे जीवन में खुशियों की बहुतायत हो।

बता दें कि भोगी त्योहार पोंगल के चार दिनों के पहले दिन कई दक्षिणी राज्यों में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण फसल उत्सवों में से एक है। वहीं उत्तरायण भी फसल से जुड़ा त्योहार है। यह गुजरात में मनाए जाने वाले प्रमुख पतंगबाजी उत्सवों में से एक है।भोगी त्योहार मुख्य रूप से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भगवान इंद्र, बारिश और बादलों के देवता के सम्मान में मनाया जाता है। किसान इस दिन भगवान इंद्र की पूजा करते हैं। अच्छी बारिश और भरपूर फसल के लिए आज के दिन उनका आशीर्वाद मांगते हैं।

 

Related Articles

Back to top button