ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ जारी है रेजिडेंट्स का विरोध प्रदर्शन, 36 दिनों से हो रहा है आंदोलन, बिल्डर झुकने को नहीं है तैयार

फरीदाबाद: रेजिडेंट्स मेंटिनेंस चार्ज बढ़ाने, बिजली कनेक्शन और आक्यूपेशन  सर्टिफिकेट न देने का कर रहे विरोध।ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 76 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर सोसाइटी दो में बिल्डर की मनमानी के खिलाफ रेजिडेंट्स का विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बीपीटीपी पुल सेक्टर 81 मेें एकत्र हुए और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। लाेगों ने बताया कि उनके आंदोलन का रविवार को 36 दिन हो गए लेकिन आज तक बिल्डर ने बैठकर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास नहीं किया। बिल्डर मनमानी करने पर उतारू है।सेक्टर 76 पार्क फ्लोर टू सोसाइटी निवासी एडवोकेट आरपी उनियाल, कर्मवीर सिंह, राजीव भारद्वाज, एसके सिंह आदि ने बताया कि बीपीटीपी बिल्डर ने इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2008 में बनाना शुरू किया था। करीब 50 एकड़ की इस पूरी सोसाइटी में 672 फ्लैट बनाए गए हैं। सोसाइटी वर्ष 2012-13 में बनकर तैयार हुई थी। इसके बाद लोगों को पजेशन मिलना शुरू हुआ था। लेकिन आज तक न तो बिजली का स्थायी कनेक्शन दिया गया और न ही आक्यूपेशन सर्टिफिकेट। यही नहीं बिल्डर ने मनमानी तरीके से मेंटिनेंस चार्ज 44 फीसद तक बढ़ा दिया है। पिछले 36 दिनों से रेजिडेंट्स उक्त समस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन बिल्डर समस्या का हल निकालने के लिए आगे नहीं आ रहा। सरकारऔर जिला प्रशासन ने भी चुप्पी साध रखी है। लाेगों का कहना है कि जब तक इसका कोई हल नहीं निकलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button