ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

उपमुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्‍ल बोले-जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर उचित जगह लगेगी, यह है मामला

उल्‍लेखनीय है कि कल मध्‍य प्रदेश विधानसभा के सत्र से पहले विधानसभा अध्‍यक्ष की आसंदी के पास लगी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्‍वीर को हटाकर उनके स्‍थान पर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की तस्‍वीर लगा दी गई थी।

#WATCH मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, “कांग्रेस को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए और उनको डॉ. अंबेडकर जी की तस्वीर लगाने का स्वागत करना चाहिए…सचिवालय निश्चित रूप से पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की… pic.twitter.com/StuC7FXxMw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2023

मीडिया से बातचीत में उपमुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्‍ल ने कहा कि कांग्रेस को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए और उनको डॉ. अंबेडकर जी की तस्वीर लगाने का स्वागत करना चाहिए। सचिवालय निश्चित रूप से पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को उचित जगह पर लगाने का काम करेगा।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा में पहले आसंदी की दांयी ओर राष्‍ट्रप‍िता महात्‍मा गांधी और बांयी ओर पंडित नेहरू की तस्‍वीर लगी थी। वर्ष 1997-98 में जब विधानसभा मिंटो हाल से इस भवन में स्‍थानांतरित हुई थी तब महात्‍मा गांधी और पंडित नेहरू की तस्‍वीर आसंदी के पास लगाई गई थी।

Related Articles

Back to top button